वजन घटाने के लिए मेथी कैसे खाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:47

वजन घटाने के लिए मेथी के बीज का उपयोग कैसे करें –

मेथी दाना को पानी में भिगोकर सेवन करें –
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
2 गिलास पानी
एक चम्मच मेथी के दानों को दो गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह बीजों को पानी से छानकर, गीले बीजों को खाली पेट चबाएं, वजन कम करने के लिए मेथी का पानी लगभग 250-500 एमएल पिएं.

मेथी की चाय का सेवन
1 चम्मच मेथी दाना
1 कप पानी
स्वाद के लिए दालचीनी या अदरक भी डाल सकते हैं

मेथी दाना चाय ऐसे करें तैयार
मेथी के दानों को ग्राइंडर में थोड़े से पानी के साथ तब तक पीसें जब तक आपको एक महीन पेस्ट ना मिल जाए.
एक पैन में पानी उबाल लें और उबलते पानी में पेस्ट डालें स्वाद के लिए दूसरी जड़ी-बूटियां जैसे दालचीनी, अदरक, इलायची भी डाल सकते हैं. चाय को 5 मिनट तक उबलने दें और फिर मेथी की चाय को पिएं. मेथी चाय के साथ मेथी दाना को भिगोकर स्प्राउट्स भी बना सकते है, जिसे चाय के साथ सेवन कर सकते हैं.
– मेथी की तासीर गर्म होती है, इसीलिए वजन घटाने के लिए रोज लगभग 2-5 ग्राम मेथी के बीज ले सकते.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info